ये है दृष्टि IAS कोचिंग विकास दिव्यकीर्ति का पूरा VIDEO जिसकी वजह से मचा है बवाल

योगेश यादव/डेस्क

देश के लोकप्रिय टीचर्स में गिने जाने वाले डॉ विकास दिव्यकीर्ति के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कोचिंग इंस्टीट्यूट दृष्टि आईएएस पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। आरोप है कि विकास दिव्यकीर्ति ने अपनी क्लास में माता सीता का अपमान किया है। दरअसल, आरएसएस नेता साध्वी प्राची ने BanDrishtiIAS हैशटैग के साथ विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो शेयर किया। कहा जा रहा है कि इसमें दिव्यकीर्ति ने जो बातें कही हैं, वो हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं।

साध्वी प्राची की ओर से शेयर किए गए वीडियो में विकास दिव्यकीर्ति को संस्कृत के एक लेखक को कोट करते हुए सुन सकते हैं, ‘हे सीते अगर तुम्हें लगता है कि युद्ध मैंने तुम्हारे लिए लड़ा है तो तुम्हारी गलतफहमी है। युद्ध तुम्हारे लिए नहीं लड़ा है, युद्ध अपने कुल के सम्मान के लिए लड़ा है। रही तुम्हारी बात तो जैसे कुत्ते द्वारा चाटे जाने के बाद घी भोजन योग्य नहीं रहा जाता है वैसे ही अब तुम मेरे योग्य नहीं हो।’