आज सीएम पद की शपथ लेंगे पुष्‍कर सिंह धामी

डेस्क- पुष्‍कर सिंह धामी आज बुधवार को लगातार दूसरी बार उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। धामी राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री होंगे। यह कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान में दोपहर ढाई बजे आयोजित किया जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे आरंभ हो जाएगा, जबकि शपथ का कार्यक्रम ढाई बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी 2.10 बजे परेड मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और योगी आदित्यनाथ सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।