राशिफल 22 अप्रैल- ये राशिफल वाले धन के मामले में बढ़ेंगे आगे, वृषभ वाले किसी से पंगा न ले

राशिफल-

मेष-मन सशंकित बना रहेगा। बच्‍चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं होगी। नकारात्‍मकता बनी रहेगी। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे भी। प्रोफेशनल लाइफ अच्‍छी चलेगी। सूर्यदेव को जल देते रहें। धीरे-धीरे अच्‍छा होगा। हो सके तो काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-ओवरऑल स्थिति ठीक है। सरकारी तंत्र से कोई पंगेबाजी न करें। नुकसान हो सकता है। साझेदारी में थोड़ी समस्‍या दिख रही है। इसे बहुत हिसाब से लेकर चलें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। चोट लगने का डर है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। बहुत अच्‍छे से पार करें। अन्‍यथा नुकसान हो सकता है। मां काली की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा लेकिन मन थोड़ा खिन्‍न रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें। अच्छा होगा।

कर्क-शत्रुओं से अपनी तरफ से कोई झगड़ा शुरू न करें। वे स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नए रोजगार की शुरुआत अभी न करें। क्रोध पर काबू करें। मध्‍यम समय चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें। उनका जलाभिषेक करना उत्‍तम रहेगा।

सिंह-समय थोड़ा मध्‍यम चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। अवसाद सा महसूस करेंगे। व्‍यवसायिक स्थिति सही चलती रहेगी। पीली वस्‍तु पास रखें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। बहुत बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यवसायिक सफलता भी धीरे-धीरे मिलती जाएगी। रुक-रुक कर काम चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य सही है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यवसायिक सफलता भी मिलती जा रही है। कुल मिलाकर अच्‍छी स्थिति है। शत्रुओं पर आपकी पकड़ बनी रहेगी। सब सही होता रहेगा। परेशान होने की बात नहीं है। व्‍यवसायिक सफलता का योग भरपूर है। पीली वस्‍तु का दान करते रहें।

वृश्चिक-धन का आवक बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की अच्‍छी स्थिति है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। अभी निवेश करने से बचें। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। बस मानसिक चंचलता पर नियंत्रण बनाए रखें। व्‍यापारिक लाभ है। संतान और प्रेम का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-मन चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर बहुत जोड़ेंगे आप। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से काफी सुधर चुकी है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। अच्‍छी स्थिति कही जाएगी। आर्थिक सम्‍पन्‍नता की ओर बढ़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैसे रुपए यदि किसी को दिए हैं तो वापस मिल जाएंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन-कोर्ट-कचहरी में विजय, व्‍यापारिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।