दर्दनाक हादसा- चार की मौत, कार और दो बाइकों की भिड़ंत

मध्य प्रदेश के सागर जिले में आज एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल महिला की इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत हुई। हादसा उस वक्त हुआ जब कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी।  इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।