विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का धुआंधार जन चौपाल की शुरुआत….क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण करने और उनसे रूबरू होने… क्षेत्र के सभी जगहों पर पहुंचेंगे विधायक चंद्र देव राय…. देखिए आपके गांव कब पहुंचेंगे विधायक….

योगेश यादव/रायपुर 10/05/2022- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय द्वारा जन – चौपाल , भेंट- मुलाकात तुंहर सरकार तुंहर विधायक तुंहर द्वार का सभी पंचायत में भेट मुलाकात , जन चौपाल , जन संपर्क निरीक्षण , चर्चा परिचर्चा , समस्या समाधान हेतु मोर संग चलो गाँव चलो अभियान की शुरूआत 11/05/2022 से किया जा रहा है ।

इस दौरान संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्र देव राय लोगों से रूबरू होंगे और उनकी शिकायतों का निराकरण करेंगे। अपने क्षेत्र में एक सक्रिय विधायक के रूप में लोगों के बीच हमेशा पहुंच कर उनकी समस्याओं का निपटारा करने के लिए जाने जाने जाते है विधायक चंद्र देव राय…