बलौदाबाजार/कटगी- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री महिला मंडल कटगी जिला बलौदा बाजार के सौजन्य में प्रतिभा देवांगन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटगी में प्रति सप्ताह दिन शनिवार को किशोर संस्कारशाला चलाया जाता है एवं पूर्व माध्यमिक शाला कटगी में सीता देवी देवांगन द्वारा बाल संस्कार शाला चलाया जाता है। गायत्री महिला मंडल की बहनों द्वारा ग्राम कलमीडीह में व्यसन मुक्ति आंदोलन के अंतर्गत भव्य रैली निकाला गया।

