गुटखा और मार दी गोली, मां-बाप, बहन भी घायल, आरोपी फरार

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में 17 साल के युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने नाबालिग के परिजनों पर भी हमला किया है जिससे वे सभी घायल हो गए है। हमला करने के बाद अरोपी फरार है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र ग्राम मानिकचौरी की है। बताया जा रहा है कि, गांव के ही दो बदमाश मृतक के दुकान में गुटखा लेने आए थे। पैसे की लेनदेन पर विवाद हुआ, इस विवाद में आरोपियों ने पिस्टल निकाल कर गोली मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय के किराने का दुकान है। मंगतूराम का बेटा अनिश अजय (17 वर्ष) रात करीब 8ः30 बजे दुकान में था। तभी गांव के भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने आया। इसके बाद पैसे नहीं देने पर जब झगड़ा हो गया।

मंगतूराम की पत्नी, बेटी और बेटे के साथ दोनों आरोपी झगड़ा कर रहे थे। आरोपियों ने ईंट से हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद एक आरोपी ने बंदूक निकालकर अनिश पर गोली चला दी। घायल अनिश को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। हमले मंे मंगतूराम और उनकी पत्नी व बेटी भी घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।