OnePlus के 5G फोन को 18 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका

अमेजन की ग्रेट इंडियन सेल 23 अक्टूबर को खत्म होने वाली है। सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर ऑफर और डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात है कि इस सेल में आप 18 हजार रुपये से कम में वनप्लस के धांसू 5G स्मार्टफोन- OnePlus Nord CE 2 Lite को खरीद सकते हैं। 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन पर अभी 18,999 रुपये है। सेल में आप इस फोन को 17,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको CITI, ICICI या कोटक बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। यह ऑफर Rupay कार्ड्स पर भी उपलब्ध है। वहीं, अगर आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में खरीदते हैं, तो आपको 12,200 रुपये तक का फायदा हो सकता है।