लाड़ली बहना योजना में अबतक हुए 47 लाख 94 हजार पंजीयन: मुख्यमंत्री श्री चौहान…

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मंत्रि-परिषद ने 2 मिनट का मौन रखकर इंदौर में हुई घटना में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि लाड़ली बहना योजना को लेकर जनता में अपार उत्साह है। योजना के लिए आवेदन करने का कार्य अभियान के रूप में चल रहा है प्रदेश में 3 अप्रैल तक 47 लाख 94 हजार पंजीयन हो गए हैं। बैतूल में हुए लाड़ली बहना सम्मेलन में लगभग एक लाख बहने शामिल हुईं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्राम और वार्ड स्तर तक योजना के प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई पात्र बहन योजना के लाभ से वंचित न रहे।