सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में भारी गिरावट….

मुंबई 05 मई 2023 : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में भारी गिरावट है।  सेंसेक्स 400 अंक टूट गया है तो निफ्टी भी 18150 के नीचे आ गया है।

आज के कारोबार में निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, मेटल और फार्मा इंडेक्स हरे निशान में हैं. जबकि आटो, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में हैं। फिलहाल सेंसेक्स में 410 अंकों की गिरावट है और यह 61339 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी 108 अंक टूटकर 18148 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

आज हैवीवेट शेयरों में मिक्स्ड ट्रेंड है। सेंसेक्स 30 के 14 शेयर ​हरे निशान में तो 16 लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

आज के टॉप गेनर्स में ICICIBANK, LT, AXISBANK, NESTLEIND, SBI, ITC शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में HDFC, HDFCBANK, INDUSINDBK, BAJFINANCE, TATASTEEL, Airtel शामिल हैं।