शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की कर दी हत्या हत्या

सूरजपुर- जिले में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी है। पहले तीनों ने साथ में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने शख्स का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर शव को बोरे में भरकर पानी में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। 30 अप्रैल को ही परिजनों ने लक्ष्मणपुर निवासी सुन्दर साय के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मगर कुछ पता नहीं चला। इस बीच 2 मई को उसका शव कमलपुर खदान में पानी से भरे गड्‌ढे में मिला। आस-पास के लोगों ने ही बोरे में बंधी हुई लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जिसमें पुलिस को पता चला कि सुंदर साय की पत्नी का निधान 2014 में हो गया था। तब से उसका प्रेम प्रसंग कमलपुर निवासी भगमेन बाई(40) से चल रहा था। मगर कुछ समय पहले विवाद के बाद से भगमेन बाई किसी और से प्रेम करने लगी थी। पुलिस को यह भी पता चला कि भगमेन बाई ने शादी के बाद से पति का छोड़ दिया था। वो अकेली ही घर पर रहती थी। वर्तमान में उसका संबंध सोमार साय(26) से चल रहा था। ये सब जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भगमेन बाई और सोमार साय को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *