थायराइड होने पर थायराइड ग्रंथि दोनों में से किसी एक हार्मोन का या तो बहुत अधिक उत्पादन करती है या जरूरत से कम। ये दोनों ही हार्मोन्स मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। स्वस्थ मेटाबॉलिज्म शरीर में अन्य हार्मोन्स के संतुलन के लिए बहुत जरूरी होता है। जब थायराइड फंक्शन प्रभावित होती है, तो इससे शरीर में हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो जाती है। इसके अलावा, दूसरी सबसे आम समस्या जो थायराइड वाली महिलाओं में देखने को मिलती है, वह है पोषण की कमी। उनके शरीर में कुछ पोषक तत्वों कमी हो जाती है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होती है।
जिनमें शामिल हैं…
1. फेरिटिन
2. विटामिन बी12
3. विटामिन डी”
थायराइड रोगी इन पोषक तत्वों की कमी से कैसे दूर कर सकते हैं?
फेरिटिन की कमी कैसे दूर करें
1. आंवला खाएं: दोपहर के भोजन से पहले 3 ग्राम पाउडर 1/2 चम्मच घी के साथ मिलाकर खाएं।
2. 10-12 काली किशमिश (घी में भुनी हुई)
