शिवनाथ नदी में दो महिलाओं के बहने की खबर से हड़कंप, एक का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी

दुर्ग- जिले में शिवनाथ नदी में दो महिलाओं के बहने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। एक महिला के शव को एसडीआरएफ की टीम ने खोज लिया है। दूसरी महिला का पता नहीं चला है। दूसरी महिला का पर्स नदी के घाट में मिला है। उसमें मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर उसकी पहचान हुई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नदी के महमरा एनीकट के पास शनिवार सुबह एक महिला का महिला का शव मिला है। जो शव मिला है उसमें महिला ने केवल पेटीकोट ब्लाउज पहना हुआ था। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला ऊपर के किसी घाट में नहीं रही थी। उसी दौरान उसका पैर फिसला और वो नदी के तेज बहाव में बह गई। उसका शव महमरा एनीकट में मिला है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का फोटो आसपास के थानों में भेजा है। पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के गांव में लोगों से भी पूछताछ करवा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *