रायपुर- शिक्षामंत्री रविंद्र चौबे ने सहायक शिक्षक पदोन्नति के पोस्टिंग में हुए लेनदेन की पुष्टि के बाद निलंबित हुए सभी जेडी के खिलाफ एफआईआर करने को कहा है, जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद जल्द ही डीपीआई की तरफ से निर्देश जारी कर दिया जायेगा। इससे पहले शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिया है। चौबे ने मंत्रालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, सचिव एस भारतीदासन सहित डीपीआई और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में प्रमोशन और पोस्टिंग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
