रायपुर के इस अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया मरीज…. आखिर क्या थी वजह

रायपुर- जानकारी के अनुसार श्री अनंत साईं अस्पताल में बहादुर बारिया (43) निवासी मडिया दीपा थाना पैटमल जिला बरगढ़ ओडिशा इलाज करवाने के लिए 16 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। आर्थो डिपार्टमेंट में उसका इलाज चल रहा था। 23 नवंबर को तकलीफ होने पर बहादुर का चेकअप किया गया। जांच रिपोर्ट के बाद उसके चेस्ट में समस्या बताई गई। जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो गया। उसे इलाज का खर्च सताने लगा। जिसके बाद उसने हास्पिटल उसी दिन दोपहर को उसने तीसरे फ्लोर की खिड़की से कूद गया। तत्काल उसे अस्ताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *