कसडोल ब्लाक के कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किए गए “भागवत थवाईत” विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को जीताने में थी भूमिका…

रायपुर- कांग्रेस नेता भागवत थवाईत को कसडोल ब्लाक के नए ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किए गए है। कांग्रेस नेता भागवत थवाईत की कसडोल विधानसभा में कांग्रेस को जीताने में भूमिका रही। और क्षेत्र के युवाओं को साथ में लिए हमेशा पार्टी के लिए आगे रहते है। भागवत ने इसका श्रेय विधायक कसडोल संदीप साहू, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे और पार्टी के नेताओ को दिया हैं। की समय- समय पर उनका मार्गदर्शन मिलता रहा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुमोदन से व लोक सभा प्रभारी पुनीत सिंह पारिया जी के मार्गदर्शन पर भागवत थवाईत को ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष और साहिल यादव को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।