दुनिया का सबसे अमीर बना यह शख्स, न एलन मस्क न जेफ बेजोस

तीन दिन में दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीन बड़े बदलाव हुए। पहले एलन मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस थे। दो दिन पहले इनसे जेफ बेजोस ने इनका अरबपति नंबर वन का ताज छीन लिया। आज जेफ बेजोस को पछाड़कर बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल के बीच अब जेफ बेजोस 196 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट 197 अरब डॉलर के साथ सबसे ऊपर हैं। यानी किसी भी अरबपति के पास अब 200 अरब डॉलर का नेटवर्थ नहीं है।

तीन दिन पहले दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति आज ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर लुढ़क गया है। एलन मस्क की संपत्ति में सोमवार को 17.6 अरब डॉलर की सेंध लगने से उनकी अरबपति नंबर वन की कुर्सी छिन गई थी। बुधवार को इनकी संपत्ति से 3 अरब डॉलर और कम हो गए। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एलन मस्क अब 189 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *