राशिफल 14 अप्रैल- आज खुशखबरी से भरा दिन है इन राशि के जातकों का..

मेष राशि- बड़ी अच्छी खुखखबरी है आपके लिए। प्रेम, संतान। सरकारी तंत्र। निर्णय लेने की क्षमता। ओजस्वी-तेजस्वी बन गए हैं आप। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार है। एक अच्छी स्थिति दिख रही है। सूर्य को जल देते रहें और हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार भी मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य में थोड़ा सा सुधार लेकिन ये फेजिक सुधार है, अभी परमानेंट सुधार नहीं मिलेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। चिड़चिड़ापन बना रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, ये बड़ी बात है। सरकारी तंत्र से लाभ। सूर्य को जल देते रहें और शुभ होगा।

कन्या राशि- स्वास्थ्य में ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम,संतान भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वंय नतमस्तक होंगे। झुकना पड़ेगा उनको। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावुकता पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भोतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृह-कलह भी है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *