BJP- लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत 40 नाम

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरशोर से चल रहा है। इसी बीच भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट का ऐलान किया है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। भाजपा ने गुजरात की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंतरी अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात में पार्टी चीफ सीआर पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी नाम स्टार प्रचारकों में शामिल है। बता दें कि भाजपा ने महारा्ष्ट्र में अपने स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भी शामिल किया था। हालांकि चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद उनका नाम हटा दिया गया। दरअसल चुनाव आयोग ने कहा था कि किसी दूसरी पार्टी के नेताओं का नाम स्टार कैंपेनर्स में नहीं शामिल किया जा सकता है।

दरअसल एनसीपी शरद पवार गुट ने भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इससे पहले 26 मार्च को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शिंदे, पवार और रामदास अठावले के नाम शामिल थे। वहीं इस सूची में अब नितिन गडकरी, स्मृति इरनी, भारती पवार, अर्जुन मुंडा, भजनलाल शर्मा, के अन्नामलाई, मनोज तिवारी, विश्णुदेव साई, भूपेंद्र पटेल, रत्नाकर, रजनीभाई पटेल, रिषिकेष भाई पटेल एलके जडेजा का नाम शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *