आज रामनवमी के कारण बंद रहेगा शेयर बाजार, ये है साल 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट

आज देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बुधवार 17 अप्रैल 2024 को राम नवमी के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। शेयर बाजार के कैलेंडर के मुताबिक राम नवमी के कारण स्टॉक मार्केट यानी BSE और NSE बंद रहेंगे।

शेयर बाजार के अलावा कमोडिटी बाजार और करेंसी मार्केट भी बंद रहेगा। आज देश के ज्यादातर राज्यों में स्कूलों और दफ्तरों की भी छुट्टी है।

अप्रैल 2024 में कब बंद होगा शेयर बाजार

आज बुधवार 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। साल 2024 में इतने दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार।

ये है साल 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट

1. 26 जनवरी 2024: शुक्रवार, गणतंत्र दिवस

3. 25 मार्च 2024: सोमवार, होली

4. 29 मार्च 2024 शुक्रवार, गुड फ्राइडे

5. 11 अप्रैल, 2024: गुरुवार, ईद-उल-फितर (रमजान ईद)

6. 17 अप्रैल 2024: बुधवार, श्री राम नवमी

7. 01 मई 2024: बुधवार, महाराष्ट्र दिवस

8. 17 जून 2024: सोमवार, बकरीद

9. 17 जुलाई 2024: बुधवार, मोहर्रम

10. 15 अगस्त 2024: गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष

11. 02 अक्टूबर 2024: बुधवार, महात्मा गांधी जयंती

12. 01 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन

13. 15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती

14. 25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस

इसके अलावा पांच अन्य छुट्टियां 2024 में वीकेंड के दौरान होंगी

21 अप्रैल 2024 रविवार, श्री महावीर जयंती

7 सितंबर 2024 शनिवार, गणेश चतुर्थी

12 अक्टूबर 2024 शनिवार, दशहरा

2 नवंबर 2024 शनिवार, दिवाली-बालिप्रतिपदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *