IPL 2024- गुजरात टाइटंस से आगे निकली दिल्ली कैपिटल्स, प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे ये टीम

आईपीएल 2024 प्लेऑफ के सबसे नजदीक इस समय आरआर की टीम है। प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक टीम को कम से कम 8 मैच जीतने होते हैं। राजस्थान 7 में से अभी तक 6 मुकाबले जीत चुका है। टीम के अभी 7 और मुकाबले बाकी है, ऐसे में उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं सबसे अधिक है।

टीममैचजीतहारटाईनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स7610012+0.677
कोलकाता नाइट राइडर्स642008+1.399
चेन्नई सुपर किंग्स642008+0.726
सनराइजर्स हैदराबाद642008+0.502
लखनऊ सुपर जाएंट्स633006+0.038
दिल्ली कैपिटल्स734006-0.074
गुजरात टाइटंस734006-1.303
पंजाब किंग्स624004-0.218
मुंबई इंडियंस624004-0.234
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु716002-1.185

बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम मात्र 89 के स्कोर पर ढेर हो गई। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए, वहीं जीटी का यह आईपीएल में सबसे लोएस्ट स्कोर है। इसी के साथ गुजरात मात्र तीसरी ही बार आईपीएल में ऑलाउट हुआ है। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

90 रनों का टारगेट दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में 6 विकेट शेष रहते किया। कप्तान ऋषभ पंत को उनकी उम्दा कीपिंग के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 2 स्टंपिंग और 2 कैच पकड़ने के अलावा 16 रनों की पारी खेली थी।