पोलिंग बूथ पर मारपीट का मामला, 5 कांग्रेस कार्यकर्ता भेजे गए जेल…

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान के दिन पोलिंग बूथ में मारपीट मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। SDM ने धारा 151 के तहत इस मामले में 5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को राजनांदगांव सहित तीन सीटों पर वोटिंग हुई थी। मतदान के दिन टेडेसरा पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। भाजपा कार्यकर्ताओें ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया था। एक महिला ने कैमरे के सामने अपने हाथ में लगी चोट को दिखाया था। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *