ओला ने गूगल मैप को कहा अलविदा, बचेंगे 100 करोड़ रुपये

देश की दिग्गज कैब कंपनी ओला ने बड़ा फैसला लेते हुए गूगल मैप्स की सेवाओं को अलविदा कह दिया है. ओला ग्रुप के चेयरमैन भावीश अग्रवाल ने कहा है कि इस कदम से कंपनी को सालाना 100 करोड़ रुपये बचाने में मदद मिलेगी. अब कंपनी गूगल मैप्स की बजाय कंपनी के द्वारा विकसित ओला मैप्स का ही इस्तेमाल करेगी. पिछले ही महीने ओला ने अजूर को भी अलविदा कह दिया था. भावीश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमने कड़ी मेहनत के बाद ओला मैप्स को पूरी तरह से विकसित कर लिया है. यह पूरी तरफ से देश में ही विकसित सर्विस है. इसके साथ ही हम गूगल मैप्स की सेवाओं का इस्तेमाल बंद कर रहे हैं. हम हर साल गूगल मैप्स को लगभग 100 करोड़ रुपये का भुगतान करते थे. अब यह खर्च जीरो हो जाएगा. हमारे ड्राइवर अब गूगल मैप्स की बजाय ओला मैप्स का ही इस्तेमाल करेंगे.