कौन हैं BSP चीफ ऑर्मस्ट्रांग, जिनकी हत्या के बाद तमिलनाडु जा रहीं माया

मिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख के. आर्मस्‍ट्रांग की चेन्‍नई में दिनदहाड़े हत्‍या कर दी गई. बाइक पर सवार गिरोह ने पेरम्बूर स्थित अपने घर के पास आर्मस्ट्रांग पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. अब सरेआम किसी नेता की हत्या पर कानून व्यवस्थ पर सवाल खड़े हो रहे हैं, आर्मस्ट्रांग की हत्या के बाद चेन्नई सहित देश में बसपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. सड़कों पर BSP के कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन किया. वहीं, BSP प्रमुख मायावती ने घटना की निंदा है और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है. मायावती रविवार यानी आज चेन्नई जाएंगी और मृतक आर्मस्ट्रांग के परिवार से मुलाकत करेंगीं.

आर्मस्ट्रांग न केवल राजनीतिक रूप से प्रभावशाली थे, बल्कि बेहद लोकप्रिय भी थे. पेशे से वकील, वे दलितों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित एक कट्टर अंबेडकरवादी थे. आर्मस्ट्रांग को उत्तरी चेन्नई क्षेत्र में, खास तौर पर युवाओं के बीच, एक प्रसिद्ध व्यक्ति बना दिया. उनकी शिक्षा और रोजगार संबंधी गतिविधियों में सहायता करने के आर्मस्ट्रांग के प्रयासों ने उन्हें व्यापक लोकप्रियता और सम्मान दिलाया. 2006 में आर्मस्ट्रांग चेन्नई निगम पार्षद चुने गए, इस भूमिका ने उन्हें स्थानीय शासन को सीधे प्रभावित करने का अवसर दिया. 5 साल बाद, उन्होंने 2011 के विधानसभा चुनाव में कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से डीएमके के एमके स्टालिन को चुनौती दी. हालांकि वे जीत नहीं पाए, लेकिन आर्मस्ट्रांग को काफी वोट मिले, जो उनके व्यापक समर्थन आधार का प्रमाण था.

आर्मस्ट्रांग की हत्या शुक्रवार को 6 अज्ञात लोगों के एक गिरोह ने की थी, जो फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की वर्दी पहने हुए थे. वे मोटरसाइकिल पर उनके पास पहुंचे और दावा किया कि वे खाना पहुंचाने आए हैं. इससे पहले कि वह खतरे को समझ पाते, उन्होंने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया.

आर्मस्ट्रांग के भाई वीरमणि की शिकायत के बाद, अपराधियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त आयुक्त, उत्तर, आसरा गर्ग के नेतृत्व में 10 विशेष टीमें गठित की गईं. सिटी पुलिस कमिश्नर संदीप राय राठौर ने कहा, “संदिग्धों के मोबाइल फोन सिग्नल और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.