बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष को किया गिरफ्तार…

● *जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल आरोपी ओमप्रकाश बंजारे को किया गया गिरफ्तार*

● *आरोपी ओमप्रकाश बंजारे द्वारा मंच में भड़काऊ एवं उत्तेजक भाषण देकर, धरना प्रदर्शन में आए लोगों को भड़काने का किया गया था*

● *आरोपी जिला जांजगीर-चांपा में भीम आर्मी का है, पूर्व जिला अध्यक्ष तथा वर्तमान में अभी बिलासपुर से वकालत की कर रहा है पढ़ाई*

● *वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर की जा रही है, गिरफ्तारी*

● *अब तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 156 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है*

 

दिनांक 10.06.2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खडी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है। *प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान कार्यवाही करते हुए सरगर्मी से पता तलाश जारी है।*। इसी क्रम में पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन करने, मंच से उत्तेजक भाषण देकर लोगों को भडकाने वाले एवं इस दौरान उद्दंड उपद्रव करने वाले लोगों का चिन्हांन कर उनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है, जिसके तहत पुलिस द्वारा *आज दिनांक 07.07.2024 से प्रकरण में शामिल आरोपी ओमप्रकाश बंजारे को गिरफ्तार किया* गया है।

 

*गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश बंजारे द्वारा घटना के दिन दशहरा मैदान बलौदाबाजार में आयोजित सभा कार्यक्रम में अत्यंत उत्तेजक एवं भड़काऊ भाषण देकर लोगों को भड़काने का काम किया गया। आरोपी ओमप्रकाश बंजारे जिला जांजगीर चांपा में भीम आर्मी का पूर्व जिला अध्यक्ष है तथा अभी वर्तमान में बिलासपुर से वकालत की पढ़ाई कर रहा है।* कि आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। *प्रकरण में आज दिनांक 07.07.2024 तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 156 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका* है।

आरोपी का नाम- ओमप्रकाश बंजारे उम्र 27 साल निवासी मंडी चौक सेंदरी थाना जैजैपुर जिला शक्ती वर्तमान पता फ्लैट नंबर 1 सौरभ एनक्लेव रामावर्ल्ड परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर *भीम आर्मी पूर्व जिला अध्यक्ष जिला जांजगीर चांपा*