Paris Olympics 2024 का भव्य उद्घाटन, दुनियाभर के 10,500 खिलाड़ी दिखायेंगे अपना दमखम

Paris Olympics 2024 का भव्य उद्घाटन फ्रांस में हो चुका है। अब खेलों के इस महाकुंभ में दुनियाभर के 10,500 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। इसमें भारत के भी 117 खिलाड़ी हैं। भारत ने तीरंदाजी की स्पर्धा में शानदार शुरुआत की है,

ओलंपिक में आज भारत शूटिंग में अपना पहला पदक पक्का कर सकता है। आइए जानते हैं कि ओलंपिक में आज भारत को कौन-सी गेम्स में पदक मिलने की उम्मीद है और आज कौन-कौन से खेलों में भारत के एथलीट प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल

खेलस्पर्धासमय (सभी भारतीय समयानुसार)खिलाड़ी
रोइंगपुरुष एकलदोपहर 12:30 बजेबलराज पंवार
शूटिंग10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशनदोपहर 12:30 बजेसंदीप सिंह, अर्जुन बाबूता, एलावेनिल वलारिवन और रमिता जिंदल
10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनलदोपहर 2 बजे
टेनिसपुरुष युगल (पहला राउंड)शाम 3:30 बजेरोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी
बैडमिंटनपुरुष एकल ग्रुप मैचशाम 7:10 बजेलक्ष्य सेन
पुरुष युगल ग्रुप मैचरात 8 बजेसात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी
महिला युगल ग्रुप मैचरात 11:50 बजेअश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो
टेबल टेनिसपुरुष एकलशाम 7:15 बजेहरमीत देसाई
हॉकीपुरुष पूल बी मैचरात 9 बजेभारत बनाम न्यूजीलैंड
मुक्केबाजीमहिलाओं की 54 किग्रा राउंड ऑफ-32रात 12 बजेप्रीति पवार