गिधौरी क्षेत्र में अवैध महुवा शराब से ग्रामीण परेशान,, सुबह से होती है अवैध महुवा शराब की सप्लाई…

बलौदाबाजार जिले के गिधौरी क्षेत्र के रहवासी अवैध शराब की बिक्री से काफी परेशान हैं । गांव की गली – गली में शराब की अवैध बिक्री चल रही है । शराब के अवैध कारोबार से पुलिस के साथ आबकारी विभाग की भी कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं । लोगों का कहना है कि गांव के बच्चे से लेकर बुजुर्ग को भी पता है कि गांव में इतनी ज्यादा मात्रा में महुआ शराब की बिक्री हो रही है, तो प्रशासन के जिम्मेदारों को आखिर क्यों नहीं पता चल पा रहा है? अगर ग्राम पंचायत कटगी की बात करे तो गांव में लगभग 5 से 6 जगहों पर शराब की अवैध बिक्री हो रही है ।

गिधौरी क्षेत्र में महुआ शराब की अवैध बिक्री से ग्रामीण तो काफी परेशान हैं लेकिन जिम्मेदार पुलिस प्रशासन के साथ आबकारी विभाग भी मौन बैठा हुआ है । शराब के कोचिए बेधड़क रूप से कटगी में शराब की बिक्री करा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार गहरी नींद में सोए हुए हैं ।