CG बजट… गांवों की बदलेगी तस्वीर,, पुल निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

छत्तीसगढ़ बजट…

आदिवासी अमंचलों में पर्यटन को बढ़ाने के लिए बस्तर और सरगुजा के लिए होम स्टे पॉलिसी बनाई जाएगी. ग्रमीण इलाकों में पुलों निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वित्त मंत्री ने इसके अलावा, पिछली सरकार के दौरान के अटके हुए 18 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना को गरीबों तक पहुंचाने का ऐलान किया. इसके अलावा, वित्त मंत्री चौधरी ने प्रदेश के नक्सल प्रभावितों के लिए भी 15000 भवन बनाने का ऐलान किया. साथ ही सरकार ने पीएम आवास योजना के नियम में भी बदलाव करते हुए ऐलान किया कि अब दो पहिया वाहन, ऑटो और एकड़ जमीन वालों को भी अब आवास योजना के तहत मकान मिलेंगे.