महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा: अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम में लगी आग, लाखों का नुकसान भक्तों की एंट्री फिलहाल रोकी गई

उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। गेट नंबर 1 पर स्थित अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम के ऊपर लगे सोलर पैनल के कंट्रोल सिस्टम और बैटरियों में अचानक आग लग गई।

आग इतनी भीषण थी कि लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की एंट्री फिलहाल रोक दी है।

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। महाकाल मंदिर प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश फिर से बहाल किया जाएगा।