BREAKING: सुशासन तिहार 2025 में सीएम विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा, करीगांव में पीपल के पेड़ तले लगी जनचौपाल

सक्ती, 5 मई 2025/
सुशासन तिहार 2025 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के बंदोरा गांव में आकस्मिक दौरा कर सबको चौंका दिया। उनका हेलीकॉप्टर अचानक गांव में उतरा, जिसके बाद वे सीधे करीगांव पहुंचे।

करीगांव में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री की जनचौपाल लगी, जहां ग्रामीणों और महिलाओं ने कमल का फूल भेंट कर, हल्दी-चावल का तिलक लगाकर और आरती उतारकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे हैं। ग्रामीण अपनी समस्याएं, सुझाव और योजनाओं से जुड़े अनुभव सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख रहे हैं।

मुख्यमंत्री का यह सहज और सरप्राइज़ दौरा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता की मिसाल बन रहा है।