भोपाल, 8 अगस्त — मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए अपने प्रतिष्ठित आठ राष्ट्रीय सम्मानों के विजेताओं की घोषणा कर दी है। कला, संस्कृति, साहित्य, सूचना प्रौद्योगिकी और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
संस्कृति विभाग के संचालक एन.पी. नामदेव ने बताया कि राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान पुणे और भोपाल की संस्थाओं को उनके सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाएगा। इस सम्मान की राशि 20 लाख रुपये होगी, जबकि अन्य सभी सम्मानों के साथ 5-5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
सम्मान वितरण कार्यक्रम की तिथियां तय
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान – 28 सितंबर, इंदौर
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान – 13 अक्टूबर, खंडवा
राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान – 2 अक्टूबर, भोपाल
शेष पांच सम्मान — 14 सितंबर, भोपाल (हिंदी दिवस समारोह)
वर्ष 2024 के सम्मान विजेता
किशोर कुमार सम्मान (गीत लेखन): प्रसून जोशी, दिल्ली
लता मंगेशकर सम्मान (संगीत निर्देशन): शंकर-एहसान-लॉय, मुंबई
महात्मा गांधी सम्मान: आनंदधाम, भोपाल
सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: प्रशांत पोल, जबलपुर
निर्मल वर्मा सम्मान: रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया
फादर कामिल बुल्के सम्मान: डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस
गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल
हिंदी सेवा सम्मान: डॉ. केसी अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम
वर्ष 2025 के सम्मान विजेता
किशोर कुमार सम्मान (निर्देशन): संजय लीला भंसाली, मुंबई
लता मंगेशकर सम्मान (पार्श्व गायन): सोनू निगम, मुंबई
महात्मा गांधी सम्मान: पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम, पुणे
सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: लोकेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल
निर्मल वर्मा सम्मान: डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड
फादर कामिल बुल्के सम्मान: पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका
गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल
हिंदी सेवा सम्मान: डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली
