रायपुर, 9 सितंबर 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। यह बैठक इसलिए खास है क्योंकि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी। इसमें सभी 14 मंत्री शामिल होंगे।
पिछली कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को हुई थी, जिसमें सीमित एजेंडे पर चर्चा की गई थी। लेकिन अब मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार कई बड़े नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज
राज्य के विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करना
आने वाले विधानसभा सत्र की रणनीति
स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और औद्योगिक निवेश से जुड़ी नई योजनाओं को मंजूरी
आपदा प्रबंधन और बस्तर सहित अन्य प्रभावित इलाकों में त्वरित राहत उपाय
