नई दिल्ली। देशभर में सोमवार यानी 22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू हो गई हैं। इसके साथ ही कंपनियों ने अपने उत्पादों की संशोधित कीमतों की सूची जारी कर दी है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजें अब पहले से सस्ती हो गई हैं।
रेल नीर हुआ और सस्ता
रेलवे मंत्रालय ने एक्स पर जानकारी दी कि यात्रियों को अब रेल नीर की बोतल सस्ती मिलेगी।
1 लीटर बोतल की कीमत 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये कर दी गई है।
500 ml बोतल अब 10 रुपये की जगह 9 रुपये में उपलब्ध होगी।
मंत्रालय ने पोस्ट में लिखा – “हर सफर का साथी, अब और भी किफायती।”
रोजमर्रा के सामान पर राहत
साबुन, शैम्पू, बेबी डायपर, मंजन, रेजर, आफ्टर-शेव लोशन, कॉफी, बिस्कुट, घी और तेल जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की गई है। अमूल और पतंजलि जैसी कंपनियों ने नई एमआरपी की सूची जारी की है।
गाड़ियाँ भी हुईं सस्ती
ऑटो कंपनियों ने भी नई कीमतें जारी कर दी हैं। अब कार और बाइक की कीमतों में कमी आई है।
पीएम मोदी का ‘बचत उत्सव’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर को देश को संबोधित करते हुए घोषणा की थी कि 22 सितंबर से ‘जीएसटी बचत उत्सव’ शुरू होगा।
जीएसटी स्लैब में बदलाव
जीएसटी काउंसिल ने इस महीने की शुरुआत में 4 स्लैब की जगह 2 स्लैब रखने का फैसला किया था।
अब कर की दरें 5% और 18% होंगी।
लक्जरी उत्पादों पर 40% स्पेशल टैक्स लागू रहेगा।
सिगरेट, तंबाकू और अन्य वस्तुओं पर पुरानी दरें जारी रहेंगी।
