पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता की तारीफ

भोपाल 28 अक्टूबर : एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता की तारीफ की है। अमृता फडणवीस द्वारा गाए गए गीत ‘कोई बोले राम-राम, कोई खुदा’ को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा- धन्यवाद अमृता फडणवीस जी, आपके श्रीमुख से गुरु नानक जी के शब्दों पर गाए हुए “शब्द” सुने। बहुत अच्छा लगा।

अमृता फडणवीस अपनी लाइफ स्टाइल, मॉडलिंग प्रोजेक्ट और सिंगिंग को लेकर चर्चाओं में रहती है। उनका नया भजन “कोई बोले राम राम, कोई खुदा” हाल ही में टी-सीरीज के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसको अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 24 अक्टूबर को रिलीज हुए इस भजन को अब तक 45 लाख 86 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर हैशटैग #AmrutaFadnavisSong ट्रेंड किया है। कई मशहूर हस्तियों ने भी उनकी तारीफ की है। बता दें कि अमृता के फेसबुक पर 2.1 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन, ट्विटर पर 2 लाख 38 हजार और यू-ट्यूब पर 62 हजार फॉलोअर हैं।