रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के पास बनाई गई NIT चौपाटी शिफ्ट हो गई है। 10 करोड़ की लागत से बनीं 60-70 दुकानें JCB से तोड़ दी गई हैं। वहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कांग्रेसियों को घसीटते हुए पुलिस उठाकर ले गई।
विकास उपाध्याय व्यापारियों के साथ कल रात 11 बजे से धरने पर बैठे थे। चौपाटी को आमानाका शिफ्ट किए जानने पर विवाद बढ़ गया। कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि अनपढ़ विधायक को नहीं पता स्टूडेंट्स को क्या चाहिए।
वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना स्वाभाविक है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीति के बारे में विचार करे। कांग्रेस किस दिशा में जाना चाहती है, किस विषय में क्या सोचती है। सत्ता में रहते हैं तो अलग बात और विपक्ष में रहते हैं तो अलग बात करते हैं। कांग्रेस का दोहरा चरित्र रहता है।
