UPSC 2024 कैडर आवंटन जारी: छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए IAS अधिकारी, देखें पूरी सूची

योगेश यादव /न्यूज़ डेस्क | 8 दिसंबर 2025

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आखिरकार कैडर आवंटन कर दिया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी की गई कैडर आवंटन सूची के बाद कई राज्यों को नए IAS अधिकारी मिले हैं। छत्तीसगढ़ को इस बार कुल तीन नए IAS अधिकारी मिले हैं, जिसे राज्य के प्रशासनिक ढांचे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को मिला यूपी कैडर

UPSC 2024 के ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनके ही होम स्टेट उत्तर प्रदेश का कैडर आवंटित किया गया है।
टॉपर होने के कारण उनके कैडर आवंटन पर विशेष ध्यान रहा और अपेक्षा के अनुरूप उन्हें होम स्टेट का ही कैडर मिला है।

गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस 19 का खिताब, 50 लाख की इनामी राशि की हुई बारिश

65वीं रैंक की आईपीएस पूर्वा अग्रवाल को मिला झारखंड कैडर

UPSC 2024 में 65वीं रैंक प्राप्त करने वाली पूर्वा अग्रवाल, जो पहले से छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी रही हैं, इस बार उन्हें झारखंड कैडर मिला है।
उनके कैडर परिवर्तन को सेवा में नई जिम्मेदारियों के साथ एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।


छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए IAS अधिकारी

जारी सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य को तीन नए IAS अधिकारी आवंटित हुए हैं:

उम्मीदवार का नामहोम स्टेटआवंटित कैडर
गोकुल आर.के.तमिलनाडुछत्तीसगढ़
वाध्यता यशवनाथतेलंगानाछत्तीसगढ़
इशांत जैसवालउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़

इन तीन अधिकारियों के आने से छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। राज्य में कई विभागों में अधिकारियों की कमी को पूरा करने में यह कैडर आवंटन मददगार साबित होगा।

लाड़ली बहना योजना पर बड़ी अपडेट: सरकार अब एक साथ देगी नवंबर–दिसंबर की दो किस्तें, लाभार्थियों को मिलेंगे ₹3,000