रायपुर। नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में 14 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यह सत्र 14 से 17 दिसंबर तक कुल चार दिनों तक चलेगा। इस बार सत्र की शुरुआत छत्तीसगढ़ विजन पर चर्चा के साथ होगी।
628 सवालों से गरमाएगा सदन
साय मंत्रिमंडल को इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के विधायकों की तीखी बहस का सामना करना पड़ेगा।
विधायकों ने मंत्रियों से सवाल-जवाब के लिए कुल 628 प्रश्न लगाए हैं—
-
604 प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से
-
24 प्रश्न ऑफलाइन तरीके से दाखिल किए गए हैं
सदन में इन प्रश्नों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है, जिससे सत्र काफी गरम रहने के आसार हैं।
छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, अब 18 दिसंबर तक भर सकेंगे फॉर्म
विधायक सुबह 8 बजे तक दे सकेंगे नोटिस
14 दिसंबर से शुरू हो रही बैठक में विधायकों को सुबह 8 बजे तक नोटिस दाखिल करने का अवसर मिलेगा।
इनमें—
-
ध्यानाकर्षण सूचना
-
स्थगन सूचना
-
नियम 267-क के तहत सूचनाएँ
शामिल होंगी, जिनके माध्यम से विधायक महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कर सकेंगे।
