गोवा नाइट क्लब आग कांड में बड़ा खुलासा: लूथरा ब्रदर्स की 42 शेल कंपनियों का पर्दाफाश, एक ही पते पर दर्जनों फर्जी फर्में रजिस्टर्ड

गोवा। बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी भीषण आग की जांच अब बड़े आर्थिक खुलासों तक पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपितों से बरामद दस्तावेजों की जांच में पाया कि लूथरा ब्रदर्स नामक कारोबारी समूह कुल 42 कंपनियों और एलएलपी से जुड़ा हुआ है, जिनमें से ज्यादातर का कोई वास्तविक व्यवसाय नहीं है। ये कंपनियां केवल कागज़ों पर चलने वाली शेल कंपनियां निकलीं।


एक ही पते पर 42 कंपनियां!

जांच में सामने आया है कि इन ज्यादातर कंपनियों का रजिस्ट्रेशन दिल्ली के एक ही पते—
2590, ग्राउंड फ्लोर, हडसन लाइन, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली

पर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक ही पते पर इतनी बड़ी संख्या में कंपनियां रजिस्टर्ड होना सामान्य नहीं है। यह स्थिति बेनामी लेन-देन, टैक्स चोरी, और मनी लॉन्ड्रिंग की ओर इशारा करती है।


ब्लैक मनी को व्हाइट बनाने का नेटवर्क?

जांच अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क वास्तविक व्यापार के बजाय केवल वित्तीय हेरफेर के लिए बनाया गया था।

  • कंपनियों में न उत्पादन था

  • न सेवाएं

  • न कर्मचारी

  • न कोई वैध बिजनेस गतिविधि

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि इन कंपनियों का इस्तेमाल ब्लैक मनी को व्हाइट करने, निवेश छिपाने और संदिग्ध लेन-देन को वैध दिखाने के लिए किया जा रहा था।


आग की जांच से आर्थिक गड़बड़ियों तक पहुँची पुलिस

गोवा के चर्चित नाइट क्लब में आग का मामला अब केवल लापरवाही या सुरक्षा मानकों की खामियों तक सीमित नहीं रहा।
आरोपितों के आर्थिक नेटवर्क की परतें खुलने के बाद यह मामला आर्थिक अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग की दिशा में भी आगे बढ़ गया है।


पुलिस अब इन 42 कंपनियों की गतिविधियों, बैंक खातों, लेन-देन और लाभार्थियों की विस्तृत जांच करेगी। वहीं, जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस नेटवर्क में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं।