Skip to content
  • Thursday, September 3, 2026

skynewschhattisgrah

news portal

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • सरगुजा संभाग
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • नौकरी
  • टेक्नॉलाजी
  • Home
  • 2025
  • December
  • 14
  • अर्जुन रामपाल ने की सगाई, गैब्रिएला डेमेत्रिएड्स के साथ रिश्ते को दिया नया नाम
मनोरंजन

अर्जुन रामपाल ने की सगाई, गैब्रिएला डेमेत्रिएड्स के साथ रिश्ते को दिया नया नाम

December 14, 2025
admin

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर और मशहूर फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेत्रिएड्स से सगाई कर ली है। इस खास बात का खुलासा खुद अर्जुन ने हाल ही में किया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हफ्तेभर में ही 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म में अर्जुन ने मेजर इकबाल का दमदार किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है।

इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी यह खुशखबरी सामने आई। दरअसल, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपने पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ का ट्रेलर शेयर किया है। इस पॉडकास्ट में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेत्रिएड्स ने अपनी लव स्टोरी, शादी और फैमिली को लेकर खुलकर बातचीत की।

ट्रेलर में गैब्रिएला कहती नजर आती हैं, “हमने अभी शादी नहीं की है, लेकिन कौन जानता है?” इस पर अर्जुन रामपाल मुस्कुराते हुए बड़ा खुलासा करते हैं और कहते हैं, “हमने सगाई कर ली है और यह खुलासा हम आपके शो में कर रहे हैं।”

अर्जुन और गैब्रिएला की सगाई की खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। कामयाबी के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी अर्जुन रामपाल का यह नया अध्याय उनके चाहने वालों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

Tags: Arjun Rampal Engagement, Arjun Rampal News, Chapter 2 Podcast, Gabriella Demetriades, Gabriella Demetriades Engagement, Major Iqbal Arjun Rampal, अर्जुन रामपाल गैब्रिएला डेमेत्रिएड्स, अर्जुन रामपाल शादी, अर्जुन रामपाल सगाई, धुरंधर फिल्म, धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बॉलीवुड न्यूज़ हिंदी, बॉलीवुड लेटेस्ट न्यूज, रिया चक्रवर्ती पॉडकास्ट, सेलिब्रिटी एंगेजमेंट न्यूज

Post navigation

अंडर-19 एशिया कप: आज भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी निगाहें
WWE को अलविदा: जॉन सीना की आखिरी लड़ाई, गनथर के सामने घुटने टेके दिग्गज
Advertisement Carousel
× Popup Image
December 2025
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031 
« Nov   Jan »

ताजा खबरें

छत्तीसगढ़

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

September 3, 2026
admin
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर! 158 मरीज सामने आए, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

September 3, 2026
admin
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 3 नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, 2 सितंबर को शासन ने जारी किया आदेश

September 3, 2026
admin
अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs हॉन्गकॉन्ग: जीतते ही टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की

September 3, 2026
admin

Contact

Editor: Yogesh Yadav

Owned by-  Aish Media & Marketing

Address: Shop No. 65, Second Floor, Samvet Shikhar Complex, Rajbandha Maidan

Mobile- 9752355307

Email- skynewschhattisgarh@gmail.com

Superior News

Superior News theme is a complete magazine theme, excellent for news, magazines, publishing and review sites. Amazing, fast-loading modern magazines theme for personal or editorial use. You’ve literally never seen or used a magazine that looks or works like this before.

Copyright © 2026 skynewschhattisgrah
Privacy Policy
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress