नितिन नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने माला पहनाकर किया अभिनंदन

नई दिल्ली। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में पार्टी और सरकार के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के नवनियुक्त नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मंच पर उपस्थित रहकर उनका स्वागत किया और बधाई दी।
पार्टी नेताओं ने नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। समारोह के दौरान संगठन को मजबूत करने और देश के विकास के संकल्प को और तेज करने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।