इंटेलिजेंस एजेंसी इंटेलिजेंसी ब्यूरो में असिस्टेंट सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव (SA/Exe) टियर-2 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा किया जा रहा है।
एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
गृह मंत्रालय ने IB सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए हैं। टियर-1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट
👉 www.mha.gov.in
👉 www.ncs.gov.in
से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि के जरिए लॉग-इन करना होगा।
4,987 पदों पर हो रही भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4,987 सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव (SA/Exe) पदों को भरा जाएगा। टियर-2 परीक्षा इस चयन प्रक्रिया का अहम चरण है।
एडमिट कार्ड में मिलेगी जरूरी जानकारी
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की
परीक्षा तिथि
परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
स्पष्ट रूप से दर्ज होंगे।
बिना हॉल टिकट नहीं मिलेगा प्रवेश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
👉 नोट: अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी जानकारी अच्छे से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
