सोने की कीमतों में साप्ताहिक तेजी, एक हफ्ते में 24 कैरेट 1530 रुपये महंगा, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट

देश में सोने की कीमतों में बीते एक सप्ताह के दौरान लगातार तेजी देखने को मिली है। साप्ताहिक आधार पर 24 कैरेट सोना 1530 रुपये और 22 कैरेट सोना 1400 रुपये तक महंगा हो गया है। आज 22 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अन्य बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,59,280 रुपये, जबकि अहमदाबाद में 1,59,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5027.13 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली1,46,1501,59,430
मुंबई1,46,0001,59,280
अहमदाबाद1,46,0501,59,330
चेन्नई1,46,0001,59,280
कोलकाता1,46,0001,59,280
हैदराबाद1,46,0001,59,280
जयपुर1,46,1501,59,430
भोपाल1,46,0501,59,330
लखनऊ1,46,1501,59,430
चंडीगढ़1,46,1501,59,430

क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें?

शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक बाजार में मजबूती और भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक सोने को सेफ एसेट के रूप में खरीद रहे हैं।

अमेरिकाईरान के बीच बढ़ते तनाव और रूसयूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ा, जिससे घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला।

बाजार जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में सोने के भाव और ऊंचे स्तर छू सकते हैं।