तेहरान/यरुशलम। पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हवाई हमले किए। भारतीय समयानुसार तड़के हुए इन हमलों के बाद तेहरान और अन्य शहरों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं और कई स्थानों पर धुएं का गुबार उठता नजर आया।
‘प्रिवेंटिव अटैक’ बताया गया हमला
इजराइली सेना इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने आधिकारिक बयान जारी कर इन हमलों को ‘प्रिवेंटिव अटैक’ यानी पूर्व-एहतियाती कार्रवाई बताया है। IDF के अनुसार, यह कदम संभावित खतरों को रोकने के लिए उठाया गया है। हालांकि, हमले में हुए नुकसान और हताहतों को लेकर अभी आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं।
खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट
हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त तैनाती की गई है।
ईरान ने बंद किया एयरस्पेस
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईरान ने तत्काल प्रभाव से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है। देश का एयरस्पेस खाली करा लिया गया है। कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को डायवर्ट या रद्द किया गया है।
इजराइल में भी सायरन
दूसरी ओर इजराइल में भी एयर अटैक सायरन बजने की खबरें हैं। संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच संवेदनशील क्षेत्रों को खाली कराया जा रहा है और नागरिकों से घरों में ही रहने की अपील की गई है।
क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि इस हमले के बाद पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब दोनों देशों की अगली रणनीति और संभावित कूटनीतिक पहल पर टिकी हैं।
स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जैसे ही आधिकारिक और पुष्ट जानकारी सामने आएगी, अपडेट जारी किया
