संजू पैकरा/बलौदाबाजार
बलौदाबाजार, 28 फरवरी 2026। जिले में नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी श्री शर्मा इससे पूर्व रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं, कलेक्टर बालोद तथा कलेक्टर कोरिया के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात कलेक्टर श्री शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की स्थिति, धान उठाव की प्रगति तथा लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत की सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, एआर टंडन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
