कसडोल थाना प्रभारी अजय झा के नेतृत्व में होली पर कड़ी पेट्रोलिंग, पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल

योगेश यादव/बलौदाबाजार- जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में होली का पर्व इस बार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। थाना प्रभारी अजय झा के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे दिन सक्रिय रही और थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में लगातार पेट्रोलिंग करती रही।

होली के दिन पुलिस की टीम अलग-अलग गांवों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी के चलते क्षेत्र में किसी भी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

थाना प्रभारी अजय झा के मार्गदर्शन में पुलिस जवानों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील भी की। पुलिस की सक्रियता से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा और लोगों ने होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि लगातार पेट्रोलिंग के कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रही और सभी ने सुरक्षित माहौल में होली का आनंद लिया।