मालदीव में हुए एक स्पीडबोट हादसे में Raymond Group के चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति गौतम सिंघानिया घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके प्रवक्ता के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पर्यटकों को ले जा रही एक तेज रफ्तार स्पीडबोट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस नाव में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच भारतीय पुरुष शामिल थे। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और कई लोग समुद्र में गिर गए।
बताया जा रहा है कि स्पीडबोट में सवार दो भारतीय अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।
मालदीव की कोस्ट गार्ड और बचाव दल द्वारा समुद्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्पीडबोट के अचानक अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
