संजू पैकरा/बलौदाबाजार 30 मार्च 2026
अवैध चिमनी भट्ठे पर प्रशासन की कार्रवाई, 10 लाख से अधिक ईंट जब्त

बलौदाबाजार, 29 मार्च 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध ईंट भट्ठा संचालन के खिलाफ राजस्व विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 10 लाख 30 हजार ईंट जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार पलारी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर 9 लाख 5 हजार पक्के ईंट एवं 1 लाख 25 हजार कच्चे ईंट जब्त किए। जब्त ईंटों को भट्ठा संचालक के सुपुर्द करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों में अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
