छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित एक होटल में क्रिकेट सट्टा खिलाए जाने का मामला सामने आया है। होटल के कमरे के अंदर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच पर दांव लगाते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कमरे में टीवी पर लाइव मैच चल रहा है, जबकि बिस्तर पर 500 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी हुई हैं। कमरे के अंदर एक युवक बैठा दिखाई दे रहा है, जिसके पास आईफोन भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 12 अप्रैल को खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें शामिल सटोरियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि होटल प्रबंधन की इसमें कोई भूमिका थी या नहीं। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
