रायपुर 29 अप्रैल 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल के परिणाम में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। संध्या नायक और परीरानी प्रधान ने 600 में से 594 अंक यानी 99 प्रतिशत स्कोर कर टॉप किया। वहीं, मुंगेली जिले के अंशुल शर्मा भी समान अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। करीब 3.20 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़े इस छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट का ऐलान मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग की मौजूदगी में किया गया। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया, वहीं वेबसाइट पर भी भारी ट्रैफिक दर्ज हुआ। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल परीक्षा में पंजीकृत छात्रों की संख्या करीब 3,20,535 रही। परिणामों में टॉपर्स की सूची ने एक बार फिर यह संकेत दिया कि प्रदेश में छात्राओं का प्रदर्शन लगातार मजबूत हो रहा है। मेरिट लिस्ट में शीर्ष 10 में से 8 स्थान छात्राओं ने हासिल किए हैं।
महासमुंद जिले की संध्या नायक और परीरानी प्रधान ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दोनों छात्राएं अलग-अलग स्कूलों से हैं, लेकिन उनके अंकों ने पूरे राज्य में पहचान बनाई है। तीसरे स्थान पर मुंगेली के अंशुल शर्मा भी 594 अंकों के साथ शामिल हैं।टॉप-10 सूची में कबीरधाम, रायपुर और दुर्ग जैसे जिलों के छात्र भी शामिल हैं, लेकिन कुल मिलाकर लड़कियों का दबदबा साफ पिछले वर्षों की तरह इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मेरिट लिस्ट में उनकी संख्या अधिक होना शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी छात्राओं की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जिसका असर परिणामों में दिख रहा है।
