रायपुर में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर उत्साह बढ़ गया है, जहां इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी और फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका पा सकेंगे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रहा है। मई महीने में शहर में आईपीएल के दो बड़े मुकाबले आयोजित होने वाले हैं, जिनको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 और 13 मई को होने वाले इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी।
रायपुर में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे, जिससे दर्शकों को रात में क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलेगा।
इस वेबसाइट shop.royalchallengers.com/ticket से टिकट ले सकते हैं।
टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट ₹2000 की होगी। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की कैटेगरी में होगी।
इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। अब दर्शक खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे। मैच के बाद सुरक्षा कारणों से कांच फिर लगा दिए जाएंगे।
